फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शादी अनुदान के 200 फॉर्म वापस भेजे

शादी अनुदान के 200 फॉर्म वापस भेजे

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा तहसील से शादी अनुदान के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग को भेजे गए 200 आवेदन फॉर्मों को विभाग द्वारा वापस कर देने से गरीबों की बेटियों को शादी अनुदान नहीं मिल पा रहा है। आवेदन फॉर्म वापस भेज देने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

टांडा तहसील से शादी अनुदान के लिए इस वित्तीय वर्ष में 200 से अधिक फॉर्म पिछड़ा वर्ग विभाग को भेजे गए थे। जो विभाग द्वारा कोई न कोई कमी बता कर वापस कर दिए गए। वहीं तहसील में फॉर्म जमा करने के बाद डेढ़ माह से खाते में धन आने की आस लगाए बैठे पात्रों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। आवेदनकर्ता रामलाल, श्यामू व राधिका आदि का कहना है कि फॉर्म पर फोटो प्रमाणित कराने से लेकर लेखपाल, कानूनगो तथा अधिकारियों का चक्कर लगाने पर किसी तरह आवेदन फॉर्म पूरा होता है, जिसे पूरा करने में अच्छा-खासा पैसा भी खर्च हो जाता हैं। उसके जमा करने के दो माह बाद पता चला कि फॉर्म वापस आ गया जो कि तहसील व पिछड़ा वर्ग विभाग की लापरवाही है। मई व जून माह में भेजे गए आवेदन फॉर्म के सापेक्ष लोगों को अभी तक शादी अनुदान नहीं मिला है। इसके उलट भेजे फॉर्म फिर तहसील को भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed