{"_id":"149-65052","slug":"AmbedkarNagar-65052-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, हंगामा
AmbedkarNagar
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अधिवक्ताओं व एक विद्यालय के बस चालक के बीच मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज के बस चालक उदयभान उपाध्याय ने बताया कि गत 8 अगस्त को बरसात के दौरान बस चलाने के दौरान एक अधिवक्ता पर कीचड़ पड़ गया। इस पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। उसकी पिटाई भी की गई।
बाद में इसी बात को लेकर वह अधिवक्ता अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को विद्यालय खुलने पर विद्यालय पहुंच गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि इस दौरान वहां एकजुट लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों को भी पीट दिया। चालक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के मुताबिक 8 अगस्त की घटना के बाद जब उन्होंने चालक से सावधानी से बस चलाने को कहा, तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। सोमवार को जब वह कचहरी आ रहे थे, तभी बस चालक व उसके कुछ साथियों ने बरधाभिउरा के निकट उसे बस में खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहां से उन्हें विद्यालय लाया गया और वहां भी पीटा गया। अधिवक्ता ने भी अपनी तहरीर अकबरपुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।