{"_id":"149-58363","slug":"AmbedkarNagar-58363-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने ली चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने ली चार लोगों की जान
AmbedkarNagar
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रविवार को दोपहर बाद जिले में आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जैतपुर थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला व जलालपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से किशोर की मौत हो गई। उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र की सीमा के निकट अखंडनगर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बरामदपुर में पेड़ गिरने से चपेट में आए दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन श्रमिक घायल हो गए। आंधी में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। आंधी से विद्युत आपूर्ति पर भी व्यापक असर पड़ा। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी व बारिश के अलावा ओले भी पड़ने की खबर है। कटेहरी रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर पेड़ गिर जाने से लगभग एक घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। यहां ट्रैक पार कर रहा एक वृद्ध पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर तक जहां तेज धूप व उमस का माहौल था, वहीं दो बजे के बाद तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। जलालपुर, आलापुर, टांडा व अकबरपुर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसी दौरान जैतपुर थाना अंतर्गत चेनपुर गांव निवासी सुरसती (50) पत्नी रामअवध घर से गांव के बाहर शौच के लिए निकली थीं। लौटते समय आंधी के साथ ही ओले गिरने लगे। बचने के लिए वे गांव के बाहर एक टिन शेड के नीचे रुक गईं। इसी बीच तेज हवाओं के झाेंके से दीवार ढह गई। महिला दीवार व टिन शेड के मलवे में दब गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, मगर तब उनकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान कृपाशंकर यादव ने घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसडीएम जलालपुर जवाहरलाल श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, जिले के मालीपुर व सुल्तानपुर जनपद के बेलवाई के बीच बरामदपुर में एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मालीपुर थाने की सीमा के निकट बरामदपुर में मुख्य मार्ग के किनारे ही भगवान शंकर का मंदिर है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बिहलोलपुर गांव के कुछ मजदूर मालीपुर बेलवाई मार्ग पर हो रहे लेपन कार्य में काम करने गए थे। वे वहां से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अकबरपुर आ रहे थे। मजदूर अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव पहुंचे ही थे कि तभी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। ट्रैक्टर खड़ा कर मजदूरों ने मंदिर की शरण ले ली। इसी बीच आंधी के चलते वहां लगा एक पीपल का पेड़ मंदिर पर गिर पड़ा। उसकी चपेट में आकर बिहलोलपुर निवासी राधेश्याम व घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशाराम व डब्लू तथा योगेश सभी निवासी बिहलोलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। कुछ पल में ही सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए। घायलों को अंबेडकरनगर जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनों मजदूरों के शव निकाले जा सके।
विज्ञापन
वहीं, कटेहरी रेलवे स्टेशन के निकट आंधी के चलते आम का एक पेड़ रेल लाइन पर गिर पड़ा। इससे फैजाबाद वाराणसी रेलखंड पर यातायात ठप हो गया। इसी बीच अकबरपुर से अयोध्या जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। वह लगभग एक घंटे तक वहां खड़ी रही। एक घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाया जा सका। इस घटना से साबरमती एक्सप्रेस अकबरपुर में खड़ी रही। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि 6:20 बजे रेल यातायात बहाल कर दिया गया। इससे पहले रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने के दौरान यरकी निवासी संचित पाल (60) उसकी चपेट में आ गया। बताया जाता है कि वह उस समय रेल लाइन पार कर रहा था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्यालय पर आंधी के चलते भंग हुई विद्युत आपूर्ति सायं सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह तार टूटने व खंभे गिरने से आपूर्ति ठप पड़ गई है।
उधर, तेज आंधी के बीच जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाउकुआं गांव में संदीप का 12 वर्षीय पुत्र जितेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ आम बीनने के लिए बाग में गया हुआ था। इसी दौरान वहां पेड़ से एक बड़ी डाल उसके सिर पर गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई।