फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लापरवाही पर एसओ व दरोगा निलंबित

लापरवाही पर एसओ व दरोगा निलंबित

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को भीटी एसओ व बसखारी थाने के नायब दरोगा को निलंबित कर दिया। टांडा कोतवाली के बहुचर्चित प्रभारी को भी उनके पद से हटाते हुए नए कोतवाली प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही दो थानों में फेरबदल भी किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर गांव में हुए विवाद के मामले में बसखारी पुलिस की मनमानी सामने आई थी। इसमें पपीता तोड़ने के विवाद में हुई एक पक्ष की पिटाई की शिकायत को गंभीरता से न लेने के चलते दूसरे दिन जबरदस्त मारपीट हुई थी। इसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। ‘अमर उजाला’ ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे पुलिस-प्रशासन ने खासी गंभीरता से लिया। इस बीच बुधवार को भीटी थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव में दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। आगजनी की घटना भी इसमें हुई। खास बात यह कि स्थानीय पुलिस के पहुंचने के बाद भी मामला शांत नहीं हो सका। इसे भी गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एसपी डीपी श्रीवास्तव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में भीटी के थानाध्यक्ष रहे आरएन रवि एवं बसखारी के नायब दरोगा रामसबद को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि इन दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका सही नहीं पाई गई थी। पूर्व में ही ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए लंबे समय से टांडा कोतवाली में प्रभारी के तौर पर तैनात रहे ओमवीर सिंह से प्रभार वापस ले लिया। उन्हें वहीं पर एसआई के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

फैजाबाद से बीते दिनों स्थानांतरित होकर अंबेडकरनगर आए इंस्पेक्टर अमरेंद्र बाजपेई को टांडा थाने का कोतवाल नियुक्त किया गया। आलापुर के एसओ नीरज राय को वहां से हटाकर क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हंसवर एसओ प्रहलाद सिंह को आलापुर का प्रभारी बनाया गया है। टांडा में तैनात उपनिरीक्षक बीपी सिंह हंसवर के थानाध्यक्ष होंगे। अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी आनंद सिंह को अस्थाई व्यवस्था के तहत भीटी थाने की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed