फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गत दिनों जिला मुख्यालय पर लोहिया समग्र ग्राम व निर्मल भारत अभियान योजना की समीक्षा बैठक में न पहुंचने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने वाली है। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा है कि यदि उनके द्वारा दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत किया जाता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि गत दिनों जिला मुख्यालय पर सीडीओ भरतलाल राय की अध्यक्षता में लोहिया समग्र ग्राम व निर्मल भारत अभियान योजना को जिले में गति देने के लिए समीक्षा बैठक की गयी थी। बैठक में कुल 32 ग्राम पंचायतों के पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों की मौजूदगी अनिवार्य थी। इसमें से विभिन्न विकास खंड के पांच ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर डीपीआरओ ने भीटी विकास खंड की ग्राम पंचायत बस्तीपुर, मधुुपुर मीरनपुर, रुदउपुर, जलालपुर विकास खंड के चितौना कला, रामनगर के नयागांव के पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed