{"_id":"149-47327","slug":"AmbedkarNagar-47327-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से 31 गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से 31 गृहस्थी राख
AmbedkarNagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मांझा कम्हरिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत कल्लू का पूरा गांव में शनिवार दोपहर बाद चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने व्यापक तबाही मचा दी। कुल 31 घरों का सामान राख हो गया। आग से लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। घटना को लेकर गांव में घंटों अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड टीम के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
कल्लू का पूरा गांव में शनिवार दोपहर बाद अचानक चीख पुकार मच गई। हुआ यह कि गांव के राधेश्याम यादव के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। राधेश्याम के घर आग की लपटें निकलते देख गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तेज हवाओें के चलते सफल नहीं हुए। आग लगातार एक के बाद एक दूसरे घर को अपनी चपेट में लेती जा रही थी। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए पहुंचे। भड़की आग से ग्रामीणों की तमाम कोशिशें बेकार साबित हो रही थीं। देखते ही देखते समूचे गांव में आग फैल गई।
आग की चपेट मे आने से राधेश्याम के अलावा वीरेंद्र, चंद्रेश, राजू, मंगल, रामशबद, लालवचन, रामजीत, हरिशंकर, मोहन, बनवारी, जनार्दन, छोटेलाल, सतीराम, रामसुमेर, कन्हई, भभूति, दिनेश, बिहारी, लल्लन, विनोद, लालचंद, योगेश, सुरेश, मन्नू, रामउजागिर, रामधनी, जयप्रकाश, अवधेश व कलिंडर यादव के अलावा रुदल शर्मा की गृहस्थी भी जल गई। इनमें से दो दर्जन घरों की तो अधिकांश संपत्ति जलकर खाक हो गयी। इसमें खाद्यान्न, जेवरात व कपड़ों के अलावा तमाम घरेलू सामान शामिल है। आग लगने की सूचना ग्राम पंचायत के प्रधान सतीराम यादव ने दूरभाष पर पुलिस को दी। एसओ राजेसुल्तानपुर सतिराम यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आलापुर से पहुंची फायर टीम व ग्रामीणों के सहयोग से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।