{"_id":"149-47322","slug":"AmbedkarNagar-47322-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की जान गई
AmbedkarNagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के निकट मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजेसुल्तानपुर टप्पा हवेली गांव निवासी रामदयाल निषाद (57) पुत्र कुंजू शुक्रवार को साइकिल से किसी कार्यवश कम्हरिया गया था। वहां से देर शाम को लौटते समय जहांगीरगंज कम्हरिया घाट सड़क पर पीछे से आए एक बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक सवार को भी चोटें आईं। हालांकि वह बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर, मृतक के पुत्र लालजी निषाद की तहरीर पर राजेसुल्तानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दशवतपुर गांव निवासी अंगद पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन