फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लापता किशोर की गला दबाकर हत्या

लापता किशोर की गला दबाकर हत्या

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरधाभिउरा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या से आक्रोशित लोगों ने अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग जामकर कर हत्यारों की गिरफ्तारी व कारणों का खुलासा करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे एएसपी ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझा कर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पिता की तहरीर पर तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना अंतर्गत बरधाभिउरा गांव निवासी नीरज राजभर का 10 वर्षीय पुत्र विशाल 20 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर बाद अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर सायं चाचा रामकुशल ने अकबरपुर थाना पहुंचकर भतीजे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि विशाल चंडीगढ़ स्थित अपने बड़े पिता रामचंदर के साथ रहकर पढ़ाई करता था। बीते दिनों रामचंदर का स्थानांतरण आसाम हो जाने के चलते वह बरधाभिउरा स्थित अपने चाचा रामसिंगार के साथ गांव रहने लगा था। वह इन दिनों अकबरपुर नगर स्थित अशोक स्मारक विद्यालय में कक्षा तीन में अध्यनरत था। उसके पिता नीरज अपनी पत्नी मीना व तीन पुत्रियों श्रद्धा, कोमल व अर्चिता के साथ जौनपुर में रह रहे हैं।
विज्ञापन

विशाल के लापता होने की सूचना के बाद से समूचा परिवार खोजबीन में लगा था। शुक्रवार पूर्वाह्न परिजनों को विशाल का शव गांव के पूर्वी छोर पर स्थित एक गन्ने के खेत में पड़ा दिखाई दिया। इससे उनमें सनसनी फैल गई। यह खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई। जिसने भी सुना, वह खेत की तरफ दौड़ पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। आक्रोशित लोगों ने अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस बीच सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी राजीव मल्होत्रा भी सीओ सिटी अनूप कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर का गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर पिता नीरज राजभर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गोलू, प्रदीप व छोटू के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गयी है। वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed