फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एक माह से ठंडा पड़ा एमडीएम का चूल्हा

एक माह से ठंडा पड़ा एमडीएम का चूल्हा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
केदारनगर। टांडा शिक्षा क्षेत्र के मदारपुर प्राथमिक विद्यालय में लगभग एक माह से एमडीएम योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। बताते चलें कि मदारपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 अक्तूबर से एमडीएम योजना पूरी तरह ठप है। विद्यालय में 150 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। इसके बाद भी विद्यालय मेें एमडीएम का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाध्यापक महेंद्र गुप्त ने कहा कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते कनवर्जन कास्ट की धनराशि नहीं निकल पा रही है। क्षेत्र के संतोष कुमार, राजेश व राधेश्याम ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। उनकी पुत्री की शादी थी, इसके चलते वे कई दिन से विद्यालय में नहीं जा सके। यदि एमडीएम ठप है तो बुधवार से बनवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed