{"_id":"149-46777","slug":"AmbedkarNagar-46777-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई जिला कमेटी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई जिला कमेटी भंग
AmbedkarNagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनएसयूआई के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सचान के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कमेटी भंग कर दी गई। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रजीउद्दीन बेग ने दी। श्री बेग ने बताया कि 17 नवंबर को जिलाकार्यालय पर बैठक होगी। इसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी तेज नारायन पाठक होंगे। इसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में बादशाह खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। बाद में उन्हें हटाकर श्री बेग को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के मद्देनजर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन