{"_id":"149-46663","slug":"AmbedkarNagar-46663-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के विवाद में मारपीट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के विवाद में मारपीट, एक की मौत
AmbedkarNagar
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टांडा। पकड़ी भोजपुर गांव में मंगलवार को दो सगे भाईयों में धान की ढुलाई करने के विवाद में हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गयी। ग्राम प्रधान की सूचना के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
जानकारी के अनुसार पकड़ी भोजपुर गांव में मंगलवार को दो सगे भाई के बीच धान ढोने को लेकर विवाद हो गया। लोगाें के मुताबिक एक भाई द्वारा दूसरे को धान ढोने के लिए कहा जा रहा था। हालांकि वह धान की ढुलाई करने से इनकार कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट भी हुई। इसी दौरान भागते समय रईस बगल स्थित हैंडपंप के पास गिर पड़ा। चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि रईस मंद बुद्धि का था। कीचड़ में फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गयी। कुछ ग्रामीणों ने घटना से टांडा पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना के दो घंटे के बाद भी पुलिस ने पहुंची थी।