{"_id":"149-46607","slug":"AmbedkarNagar-46607-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ मनी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ मनी हनुमान जयंती
AmbedkarNagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में हनुमान जयंती पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। कई जगह हनुमान चालीसा के साथ ही बजरंग बाण का भी पाठ हुआ। बताते चलें कि धनतेरस के दूसरे दिन चतुर्दशी को हनुमान जयंती मनाई जाती है। गत वर्ष जहां यह पर्व मंगलवार को पड़ा था, वहीं इस बार यह पर्व सोमवार को पड़ा। पुरानी तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर देर सायं तक जुटी रही। बस स्टेशन, गायत्री मंदिर व शिवालय घाट स्थित मंदिरों पर भी पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय मंदिरों में भक्तों ने पूजन अर्चन के बाद प्रसाद का भी वितरण किया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न मंदिरों तथा घरों में हनुमान की जयंती मनाई गई। उदासीन आश्रम बड़ा फाटक छज्जापुर के महंत डॉ. चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने भक्तों को बताया कि हनुमान जयंती का पर्व सभी प्रकार के सुखों को प्रदान करने वाला है।