फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस व दीपावली पर्व के मद्देनजर आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जाग्रत करने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने रविवार को जिले की विभिन्न बाजारों में मार्च किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एएसपी राजीव मल्होत्रा व एसडीएम सदर के नेतृत्व में सीओ सिटी अनूप कुमार, अकबरपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह आदि ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी। आलापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीओ आलापुर सूरत सिंह चौहान एवं एसओ सतिराम यादव ने राजेसुल्तानपुर, पदुमपुर, देवरिया बाजार, गढ़वल, सिंघलपट्टी समेत थाना क्षेत्र के अन्य बाजारों में मार्च किया। जहांगीरगंज, नरियांव, गिरैयाबाजार, माडरमऊ आदि क्षेत्रों में सीओ सूरज सिंह चौहान, एसओ नंदकुमार पांडेय ने मार्च किया। जलालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम रतिभान वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने नगर के विभिन्न चौराहों मोहल्लों में मार्च कर जनता में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का विश्वास जताया। सीओ हम्मीलाल वर्मा ने कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। इसी प्रकार टांडा व भीटी तहसीलों में भी पुलिस ने मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed