फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लापता महिला का सरयू में मिला शव

लापता महिला का सरयू में मिला शव

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टांडा। भीटी थाना क्षेत्र से लगभग एक सप्ताह पूर्व गायब हुई महिला का शव शनिवार प्रात: टांडा थाना क्षेत्र के राजघाट के निकट सरयू नदी में पाया गया। बताया जाता है कि परिवार में हुए किसी विवाद के बाद नाराज होकर वह ससुराल से चली गई थी। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीटी थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव निवासी शिवशंकर की पत्नी मिथिलेश (28) चार नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के लापता होने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने सोचा कि वह टांडा तहसील क्षेत्र के इब्राहिमपुर नसरुल्लाहपुर निवासी अपने पिता रामजियावन के घर चली गई होगी। जानकारी की गई तो पता चला कि मिथिलेश वहां नहीं पहुंची है। ससुराल व मायके पक्ष के लोग तब से लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच ससुराल पक्ष को सूचना मिली कि दो दिन पूर्व किसी महिला ने इल्तिफातगंज क्षेत्र में सरयू नदी में छलांग लगाई है। उसकी चप्पलें थाने में मौजूद हैं। ससुरालियों ने चप्पल से पहचान कर बताया कि यह मिथिलेश की ही हैं। इसके बाद सरयू में गोताखोरों से तलाश कराई गई। शनिवार प्रात: टांडा नगर स्थित राजघाट के निकट नदी में मिथिलेश का शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही पुलिस ने आवश्यक छानबीन भी की। थानाध्यक्ष भीटी ने बताया कि इस मामले में पहले से ही पति शिवशंकर की तरफ से गुमशुदगी दर्ज है। कहा कि फिलहाल सास से हुए विवाद के बाद महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया कि परिस्थितियों से लग रहा है कि वह विवाद के बाद ससुराल से मायके के लिए चली, लेकिन उसने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। कहा कि मामले में अंतिम निर्णय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed