{"_id":"149-44429","slug":"AmbedkarNagar-44429-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के बीच मारपीट से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के बीच मारपीट से हंगामा
AmbedkarNagar
Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। एसएन इंटर कॉलेज के छात्रों व बाहरी छात्रों के भिड़ंत से एक बार फिर इंदईपुर बाजार में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बाजार वासियों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गोहिला निवासी एक छात्र गत वर्ष एसएन इंटर कॉलेज का छात्र था। इस समय वह सिंगारी देवी स्मारक महाविद्यालय में बीए का छात्र है। बीते दिनों इंटर कॉलेज में अध्यनरत हथिनाराज निवासी कक्षा 10 के एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गयी थी। इसे लेकर डिग्री कॉलेज का छात्र अपने साथियों के साथ मंगलवार को एसएन इंटर कॉलेज के निकट पहुंच गया। वहां दोनों छात्रों के बीच पहले कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसओ जावेद खां ने छात्रों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। बताया कि घटना की जानकारी दोनों छात्रों के परिजनों को दे दी गयी। उन्हें हिदायत भी दी गयी कि अपने- अपने बच्चों को सहेज लें। यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
विज्ञापन