फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   980 people got Corona vaccine

980 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Fri, 07 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
980 people got Corona vaccine
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को 28 केंद्रों के 30 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 980 लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे टीकाकरण अभियान में शामिल होकर जिले व देश से कोरोना को उखाड़ फेंकने में शासन व प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन

अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए जिले में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिक बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। हालांकि अब नागरिक खुद ही संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाने लगे हैं। शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 28 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 980 नागरिकों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शत-प्रतिशत लोगों को टीका लग सके, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed