{"_id":"60afdae88ebc3e0bf3182279","slug":"950-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko5798481159","type":"story","status":"publish","title_hn":"950 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
950 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश के बावजूद कोरोना से जंग जीतने के लिए स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने बूथों पर मुस्तैद रहे। इस बीच जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान बारिश के बीच लगभग 950 नागरिकों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। हालांकि 3200 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।
उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को जड़ से उखाड़ने के लिए शत-प्रतिशत टीका लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
जिले में कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण लगातार जारी है। ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। इस बीच गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश के बीच नागरिकों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 30 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। इसमें कुल 3200 नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 950 नागरिकों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ खुद को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।