{"_id":"67ae40319380550f5601c9f7","slug":"8925-students-took-the-practical-exam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129463-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 8,925 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 8,925 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के बीएन इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की परीक्षा लेते परीक्षक।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुक्रवार को 88 केंद्रों पर आयोजित हुई। आठ विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में 9,058 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 8,925 परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा 133 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर के बीएन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए।
बीएन इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देकर निकले 12वीं के शिवांशु ने बताया कि प्रत्यावर्ती धारा से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें ज्यादातर सवालों के जवाब दे दिए। शिवनाथ यादव भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने आए थे। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर कैसे काम करता है। सूत्र क्या होता है व इससे कई सवाल पूछे गए। इनमें से कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए।
ऑनलाइन अपलोड कर रहे नंबर
प्रयोगात्मक परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर ऑनलाइन नंबर अपलोड किए गए। -गिरीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक