फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   834 people got Corona vaccine

834 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
834 people got Corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को जिले के 24 केंद्रों के 24 बूथों पर टीकाकरण किया गया। कुल 2880 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 834 नागरिकों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। टीका लगवाने में नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए संबंधित बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को भी मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि मंगलवार को जिले के 24 केंद्रों के 24 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 2880 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में कुल 834 लोगोें को टीका लगाया गया। बताया कि टीकाकरण अभियान को सकुशल निपटाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed