फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   80 candidates file the nomination

निकाय चुनाव में 80 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
80 candidates file the nomination
voting - फोटो : symbolic
जिले की विभिन्न नगर परिषदों व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों जबकि सभासद पद के लिए 75 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। अकबरपुर व किछौछा में 2-2 जबकि टांडा में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने परचा भरा।
विज्ञापन


इस दौरान सभी तीन नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। एएसपी ओपी सिंह ने नामांकन स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अकबरपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए।
विज्ञापन


अपना दल प्रत्याशी शोभावती वर्मा व निर्दल प्रत्याशी अशरफा देवी ने अकबरपुर तहसील पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को यहां पर सभासद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, वार्ड नंबर दो से मोहम्मद इसराईल व रमेश कुमार, वार्ड नंबर 10 से राजेश कुमार व वार्ड संख्या 23 से रफी मोहम्मद ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, टांडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बदरुन्निशा ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर टांडा तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष शबाना खातून पत्नी गौस अशरफ तथा जेहरा खातून ने परचे जमा किए।

टांडा नगर पालिका परिषद सभासद पद के लिए तीरथराम, सावित्री देवी, शिवेंद्र सिंह, कमरजहां, शाहजहां, सुरेश प्रसाद, जफरशिराज, नसीमा खातून, शुगनिशा, रईस, राकेश कुमार, मीरा देवी, दस्तगीर अहमद, इश्तियाक अहमद, अख्तरुन्निशा, नौशाद, अंजुम, रजी अहमद, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद नईम, फैज मोहम्मद, तौहीद अहमद, हमीदुल्लाह, मोहम्मद नासिर, वजीहुल हसन, शहनवाज, इरफाना खातून, नबीला खातून, मजीमुन्निशा, जमीतुलनिशा, सलमा खातून, महबानो, नगमा परवीन, मदीना खातून, अनारा देवी, जावेद अहमद, मोहम्मद अरबी, शाहकुन्निशा ने नामांकन पत्र जमा किए।

अशरफपुर किछौछा के 17 वार्डों के लिए मीरा, रीमा, सुषमा, बाबूराम, अमन कुमार, अमर सिंह, मेराजुद्दीन, लालमनि, राजपति, धर्मेंद्र, अफरजुल्लाह, सफीना खातून, जहीन अब्बास, फरहान खान व रमजान ने परचे भरे।

इसी प्रकार नगर पंचायत इल्तिफातगंज के लिए मोहम्मद असलम, अबरार अहमद, मोहम्मद सबरीन, अतीकुन्निशा, शबनम फातिमा, मुन्नी जहां, निसार अहमद, कलीमुल्लाह व नूरुल्लाह ने टांडा तहसील पहुंचकर सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।


माना जा रहा कि सोमवार को नामांकन के दौर में तेजी आएगी। दरअसल मंगलवार तक ही नामांकन की प्रक्रिया होनी है। सोमवार व मंगलवार को ज्यादातर प्रमुख प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने की तैयारी की गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed