फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8 Roads will be made

जिले में जल्द बनना शुरू होंगी आठ सड़कें

Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
8 Roads will be made
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 8 संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। 3 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपये से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी है। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप से लगभग पौने दो करोड़ रुपये की राशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित सड़कों के निर्माण से करीब 80 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिकों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत सड़क व संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। इसका नागरिकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना के तहत बीते दिनों 8 सड़कों के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि शासन ने संबंधित सड़कों के निर्माण को हरी झण्डी प्रदान कर दी।
विज्ञापन

विभाग के अवर अभियंता हरेकृष्ण के अनुसार योजना के तहत 3 सड़कों का निर्माण होना है। 3 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी विभाग को सौंपी गई है। निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में लगभग पौने दो करोड़ रुपये की राशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शीघ्र ही संबंधित सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 80 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि जिन 8 सड़कों का निर्माण होना है। उनमें बेहरोजपुर से मुस्तफाबाद तक के मार्ग के लिए के लिए स्वीकृत 44 लाख 63 हजार के सापेक्ष 17 लाख 85 हजार रुपये, दहिावर से गोपालपुर संपर्क के लिए 57 लाख 47 हजार के सापेक्ष 22 लाख 99 हजार रुपये, फूलपुर हरिजन बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 57 लाख 30 हजार के सापेक्ष 22 लाख 92 हजार रुपये, दहियावर गंजा मार्ग निर्माण के लिए 55 लाख 34 हजार के सापेक्ष 22 लाख 92 हजार रुपये से निर्माण होना है।
एकडल्ला संपर्क मार्ग के लिए 76 लाख 95 हजार के सापेक्ष 30 लाख 78 हजार रुपये, अजमेरी बादशपुर केशवपुर मार्ग के लिए 29 लाख 2 हजार के सापेक्ष 11 लाख 61 हजार रुपये, जल्लापुर साबुकपुर बसहिया मार्ग निर्माण के लिए 40 लाख 47 हजार के सापेक्ष 16 लाख 19 हजार व आसोपुर दक्षिण संपर्क मार्ग के लिए 24 लाख 38 हजार रुपये के सापेक्ष 9 लाख 75 हजार रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त हो गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना के तहत 8 मार्गों का निर्माण होना है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में राशि भी शासन से प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूर्ण कर निर्माण मार्ग प्रारंभ कर दिया जाएगा।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed