फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8 Lekhpals transfered

पहले से था संकट, आठ लेखपालों का ट्रांसफर

Sat, 11 Jan 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
8 Lekhpals transfered
आलापुर। स्थानीय तहसील में लेखपालों की कमी के बावजूद आठ और लेखपालों का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया है। ऐसे में आने वाले समय में आलापुर तहसील क्षेत्र के नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इन लेखपालों के रिलीव होने के पहले यहां पर्याप्त लेखपालों की तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि ऐसा न हुआ तो इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि आलापुर तहसील क्षेत्र में 104 ग्राम पंचायत है। यहां की आबादी पांच लाख के ऊपर है। इतनी बड़ी आबादी को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने व राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण में लेखपालों की भूमिका अहम है। मौजूदा समय में आलापुर तहसील में इतनी बड़ी आबादी के लिए 74 लेखपालों पर जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति में पहले से ही अधिकांश लेखपालों पर एक से अधिक ग्राम पंचायतों का जिम्मा था। इस बीच राजस्व परिषद ने तहसील क्षेत्र के 8 लेखपालों का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया। ऐसे में यदि यह लेखपाल यहां से रिलीव हो जाते हैं तो आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इससे न सिर्फ आम जनता के कामकाज प्रभावित होंगे, बल्कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी मुश्किलें आएंगी।
विज्ञापन

रामनगर के प्रदीप कुमार, मसेना मिर्जापुर के राजकुमार, महेंद्र तिवारी व सोनू आदि का कहना है कि पात्रों तक पहुंचने वाली सरकार की सभी योजनाएं लेखपालों के जरिए ही पहुंचती हैं। राजस्व से संबंधित काम हों या पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, इनमें लेखपालों की अहम भूमिका है। ऐसे में एक-एक लेखपाल जब कई ग्राम पंचायतों का जिम्मा संभालेंगे तो वह कितने प्रभावी ढंग से काम कर पाएंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्थानांतरित हुए लेखपालों को अभी रिलीव नहीं किया गया है। पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद लेखपालों को रिलीव किया जाएगा। आम नागरिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। - भरतलाल सरोज, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed