फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8.25 lakh recovered, two accused arrested

8.25 लाख बरामद, दो आरोपी दबोचे

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
8.25 lakh recovered, two accused arrested
अंबेडकरनगर। नयी सड़क शहजादपुर में वन इंडिया एटीएम के फ्रेंचाइची संचालक की कार से दिनदहाड़े 22.50 लाख रुपये की हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किए गए 8.25 लाख रुपये कैश, बाइक, दो मोबाइल व दो बैग आदि बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर के नयी सड़क शहजादपुर में चोरों ने 23 दिसंबर को वन इंडिया एटीएम के फ्रेंचाइची धारक हेमंत कुमार सिंह की कार से 22.50 लाख रुपये पार कर दिये थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। मौके पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की थी। भरोसा दिलाया था कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बनगांव मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एटीएम फ्रेंचाइची के संचालक से चोरी किए गए कैश में से 8.25 लाख रुपये बरामद हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि वे भीड़ वाले स्थान व तीर्थ स्थल क्षेत्र में स्थित होटलों में फर्जी आईडी के सहारे रहते थे। इसके बाद रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके पास से पुलिस ने नकदी के अलावा बाइक, दो मोबाइल व दो बैग भी बरामद किये हैं। आरोपियों की पहचान संजय यादव निवासी जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जनपद कटिहार, बिहार व मोनू कुमार यादव निवासी नया टोला, जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जनपद कटिहार, बिहार के रूप में हुई।

बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल अमित प्रताप सिंह, एसआई नरसिंह, एसआई अजय प्रताप यादव, एसआई जयकिशन यादव, सिपाही त्रिपुरेश सिंह, अमित सिंह, मनमोहन, पुनीत गुप्त व विकास ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed