फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   76,350 students will appear for exams at 116 centers from today.

Ambedkar Nagar News: 116 केंद्रों पर 76,350 छात्र-छात्राएं आज से देंगे परीक्षा

Wed, 21 Feb 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
76,350 students will appear for exams at 116 centers from today.
अंबेडकरनगर। जिले के 116 केंद्र पर बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 27 निगरानी टीम पर होगी। 76 हजार 350 छात्र-छात्राओं की बेहतर ढंग से परीक्षा कराने के लिए 116 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

116 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 76 हजार 350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39 हजार 177 जबकि इंटरमीडिएट के 37 हजार 173 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए 116 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है। इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा 27 निगरानी टीम का भी गठन किया गया है जो 24 घंटे सक्रिय रहेगीं। परीक्षा के दौरान न सिर्फ परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर बल्कि रात्रि के समय भी संकलन केंद्र पर जाकर जायजा लेते रहेंगे। इसके साथ ही छह सचल दल भी लगातार परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य विवेक पटेल, प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी व प्रधानाध्यापिका तारा वर्मा के नेतृत्व में सचल दल लगातार भ्रमण करेंगे। उधर डीआईओएस ने बीएन इंटर कॉलेज व गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज समेत कई अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदी की होगी परीक्षा

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी व दूसरी पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी सामान्य व सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र से डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की डिजिटल सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। मुख्य गेट पर ही जांच के दौरान यदि किसी के पास डिजिटल सामग्री मिली तो उसे रखवा लिया जाएगा।


बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्रों के एक किमी. सीमा में फोटोस्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। साथ ही एक किमी. सीमा में धारा 144 लागू रहेगी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।



अकेले न लाएं उत्तर पुस्तिकाएं

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल अकेले लेकर संकलन केंद्र पर कतई न जाएं। उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के दौरान केंद्र व्यवस्थापक अपने साथ विद्यालय में तैनात पुलिसकर्मी व एक कर्मचारी को लेकर जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसका पूरा तरह से पालन करना चाहिए।


तीन केंद्रों पर जमा होंगी कॉपियां

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। तहसील क्षेत्र आलापुर के परीक्षा केंद्रों की कॉपी जीजीआईसी आलापुर में जमा होंगी। इसके अलावा जलालपुर के एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर, अकबरपुर, टांडा व भीटी की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में जमा होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं को जिन कक्षों में रखा जाएगा वहां सीसीटीवी कैमरा वॉयसयुक्त रहेगा।




अलर्ट मोड में रहेगा कंट्रोल रूम

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। साथ ही इसे सक्रिय भी कर दिया गया। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या कंट्रोल रूम नंबर 7398729036, 9795220461, 9721768971, 9451129231 पर दर्ज कराया जा सकता है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की पूरी जिम्मेदारी अतिरिक्त एसडीएम रोशनी यादव को सौंपी गई है।


दायित्व का निर्वहन करें लोग
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने आमजन से अपील किया कि यदि कहीं कोई परीक्षार्थी किसी कारणवश रास्ते में फंस जाए तो ऐसी अवस्था में उसका प्रवेशपत्र देखकर उसे संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं। इससे उसकी परीक्षा नहीं छूटेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव कतई न डालें। तनावमुक्त होकर परीक्षा देने में उनकी मदद करें।



पूरी हुईं सभी तैयारियां
116 केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। सभी सचल दल को भी निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दौरान लगातार केंद्रों का जायजा लेते रहें। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed