फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   76 pamphlets purchased for different posts

अलग-अलग पदों के लिए खरीदे गए 76 पर्चे

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
76 pamphlets purchased for different posts
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को कुल 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 12, जबकि ग्राम प्रधान पद के लिए 49 नामांकन पत्र शामिल हैं। 16 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की खरीदारी प्रत्याशी कर सकेंगे। 17 और 18 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीती 26 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही 27 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री भी प्रत्येक विकास खंड में शुरू कर दी गई थी। पहले दिन किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र की खरीदारी नहीं हुई थी। रविवार व सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की खरीदारी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित विकास खंड कार्यालय पहुंचकर की। मंगलवार को कुल 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 12, ग्राम प्रधान पद के लिए 49, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिन विकास खंड कार्यालयों व जिला पंचायत कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, उसमें अकबरपुर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें प्रधान पद के लिए 8 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2 नामांकन पत्र शामिल हैं। बसखारी विकास खंड में कुल 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें प्रधान पद के लिए 22, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए एक नामांकन पत्र शामिल है। रामनगर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 2 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 11, भीटी विकास खंड में भी मात्र प्रधान पद के लिए ही 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। टांडा ब्लॉक में मात्र क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। इसके अलावा जलालपुर, भियांव व कटेहरी विकास खंड में एक भी नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई।

उधर, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी मंगलवार को 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य के पद पर किस्मत आजमा रहे 12 उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। बताया कि 16 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 और 18 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया होगी। बताया कि आने वाले दिनों में नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed