फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   75 couples made of each other

Ambedkar Nagar News: एक-दूजे के बने 75 जोड़े

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
75 couples made of each other
भियांव ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन में मौजूद जोड़े। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भियांव ब्लॉक में जगरदेव बाबा स्थान पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 75 जोड़े फेरे लेकर वैवाहिक गठबंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर वधू ने वैवाहिक रस्मों को पूरा किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नव दंपतियों को उनके सुखमय ग्रहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही तैयारियां जोरों पर थी। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा गया था। वर तथा कन्या पक्ष के परिजनों के बैठने तथा जलपान इत्यादि के भी पूरे इंतजाम थे।
विज्ञापन

ब्लॉक से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी तैयारियों की कमान खुद संभाल रखी थी। इसके बीच पूरे विधि विधान से अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे 75 जोड़ों ने एक ही मंडप में शादी के पवित्र फेरे लेकर अपने ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि यह योजना आर्थिक तौर से कमजोर वर्गों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष राय व बीडीओ अनुराग सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को उपहारों के साथ विवाह का प्रमाण पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed