फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7310 farmers got compensation

7310 किसानों को मिला मुआवजा

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
7310 farmers got compensation
अंबेडकरनगर। बीते अक्तूबर में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित हुए जिले के 7 हजार 310 किसानों को सरकार ने एक करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा दिया है। संबंधित किसानों के खाते में शासन की ओर से मुआवजे की रकम भेज दी गई है। इसके अलावा करीब 2 हजार अन्य किसानों की प्रभावित हुई फसलों के सत्यापन का कार्य राजस्व टीम की ओर से किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इन किसानों को भी मुआवजे की धनराशि मुहैया करा दी जाएगी। शासन की इस पहल पर किसानों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

बीते अक्तूबर में हुई अतिवृष्टि से जिले के किसानों को भारी नुकसान हुआ था। इसमें किसानों की धान व गन्ना आदि फसल नष्ट हो गई थी, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लगी थी। इससे परेशान किसानों ने शासन व प्रशासन से मुआवजे की मांग की थी। अतिवृष्टि के अलावा जिले में सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में स्थित दर्जनों गांवों के किसान नदी की बाढ़ से भी प्रभावित हुए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को तगड़ी चपत लगी थी। लंबे समय बाद जनपद को इस तरह की बारिश व बाढ़ का सामना करना पड़ा था। किसानों, अकबरपुर नगर के अलावा कई बाजारों में व्यापारियों को भी काफी नुकसान हुआ था। किसानों की इस समस्या का संज्ञान शासन ने गंभीरता से लिया था। शासन के निर्देश पर जिले में राजस्व टीम को फसलों की क्षति के आकलन का जिम्मा सौंपा गया। बीते दिनों जिले के अकबरपुर, टांडा, आलापुर, भीटी व जलालपुर तहसील की राजस्व टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित किसानों की फसलों का आंकड़ा तैयार कर प्रशासन को मुहैया कराया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में सभी पांचों तहसीलों से 7 हजार 310 प्रभावित किसानों की सूची तैयार की गई। फसलों के अलग-अलग क्षेत्रफल व नुकसान के आधार पर शासन की ओर से अब किसानों के खाते में एक करोड़ 39 लाख 18 हजार 976 रुपये भेजे गए हैं। प्रशासन के मुताबिक किसानों को न्यूनतम एक हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा जिले में अभी 2 हजार अन्य किसानों के फसलों का सत्यापन कार्य चल रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित किसानों को जरूरी मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। सरकार की ओर से मुआवजा मिलने पर किसानों ने खुशी जताई है। किसानों का कहना है कि उन्हें जल्द मुआवजा मिलने की उम्मीद नहीं थी। परंतु सरकार ने तत्परता दिखाते हुए मुआवजा मुहैया कराने का काम किया है। हालांकि उनका जो नुकसान हुआ है, उसके सापेक्ष मुआवजे की रकम काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित किसानों को दिया जा रहा लाभ
जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों की मदद की जा रही है। अब तक 7 हजार से अधिक किसानों को एक करोड़ 39 लाख से अधिक का मुआवजा दिया गया है। दो हजार किसानों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी मुआवजे की रकम दी जाएगी।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed