फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   721 BDC members will choose 6 block heads today

721 बीडीसी सदस्य आज चुनेंगे 6 ब्लॉक प्रमुख

Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
721 BDC members will choose 6 block heads today
अंबेडकरनगर। जिले के 6 ब्लॉकों में शनिवार को प्रमुख पद के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 721 बीडीसी सदस्य करेंगे। ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दिलाने को लेकर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। प्रशासन ने मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दरअसल शनिवार को ही मतदान के बाद मतों की गिनती भी होनी है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में सभी 6 ब्लॉकों में पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच संपन्न होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी अंतिम दौर में है। बीडीसी सदस्यों को दूसरे के खेमों से अपनी तरफ लाने की पुरजोर कोशिश शुक्रवार को भी चलती रही। उधर, प्रशासन ने सभी 6 ब्लॉक मुख्यालयों पर 10 जुलाई को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर लीं। डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन हो।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश के अनुरूप ही ब्लॉकों में पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। सभी ब्लॉक के गेट पर कड़ी जांच के बाद प्रत्याशियों और बीडीसी सदस्यों को प्रवेश मिलेगा। मतदान की प्रक्रिया अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान रामनगर में निर्दल प्रत्याशी वेद प्रकाश द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अकबरपुर में 152, बसखारी में 96, जहांगीरगंज में 82, जलालपुर में 143, रामनगर में 112 तथा टांडा में 136 बीडीसी सदस्य करेंगे। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच होगी। अकबरपुर में एसडीएम मोइनुल इस्लाम, टांडा में अतिरिक्त एसडीएम संतोष कुमार ओझा, बसखारी में एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक, रामनगर में अतिरिक्त एसडीएम भरत लाल सरोज, जहांगीरगंज में एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार और जलालपुर ब्लॉक में एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडेय मजिस्ट्रेट के तौर पर जिम्मा संभालेेंगे।

दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा
6 ब्लॉक में होने वाले चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। टांडा में निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा के लिए पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने ताकत लगा रखी है। उन्हें सपा का भी समर्थन प्राप्त है। बीजेपी प्रत्याशी तेजस्वी जायसवाल के लिए टांडा विधायक संजू देवी की प्रतिष्ठा दांव पर है। जलालपुर में बीएसपी प्रत्याशी त्रिभुवन की जीत के लिए सांसद रितेश पांडेय ने पूरी शक्ति झोंक दी है तो सपा प्रत्याशी राजेश गौतम की जीत के लिए विधायक सुभाष राय लगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी अमरावती के लिए पार्टी नेता रजनीश सिंह, राम प्रकाश यादव और डॉ. राजेश सिंह आदि डटे हैं। अकबरपुर में सपा प्रत्याशी देविका वर्मा की जीत के लिए पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे तो बीजेपी प्रत्याशी सुनीता वर्मा पार्टी नेताओं के भरोसे जीत का दावा कर रही हैं। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी दिग्गजों ने ताकत लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed