फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   72 percent voting in Ambedkarnagar

वोटरों ने दिखाया दम, 72 प्रतिशत मतदान

Tue, 01 Dec 2015 11:11 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

भीटी और कटेहरी विकासखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने पहले चरण के मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया। जहांगीरगंज, बसखारी, रामनगर विकासखंड में हुए पहले चरण के चुनाव में जहां 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, मंगलवार को द्वितीय चरण के चुनाव में मतदाताओं ने 72 प्रतिशत मतदान किया।

विज्ञापन


मतदान को लेकर मतदाताओं के उत्साह का हाल यह था कि सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों पर पुरुषों व महिलाओं की लंबी लाइन लग गई थी। उमरावां में मारपीट समेत छिटपुट घटनाओं को छोड़कर द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। कटेहरी में 71.50 व भीटी में 72.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


दोनों विकासखंड में ग्राम प्रधान के 189 पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 2 हजार 253 पद के लिए 3 हजार 765 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। कटेहरी व भीटी विकासखंड में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भारी गहमागहमी के बीच मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले से ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकटवर्ती मतदेय स्थलों पर पहुंचकर लाइन में लग गए।

समय बीतने के साथ ही मतदाताओं की लाइन लंबी होती गई। मतदान केंद्र पर कोई पैदल पहुंच रहा था तो कोई वाहन से। किसी में अपनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचने की ललक थी तो कोई स्वयं ही लाठी के सहारे तेजी से मतदान केंद्र की तरफ जा रहा था।

कटेहरी विकासखंड में ग्राम प्रधान के 97 पद के लिए 955 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1175 पद के लिए 1055 प्रत्याशी व भीटी विकासखंड में ग्राम प्रधान के 92 पद के लिए 751 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1078 पद के लिए 1004 प्रत्याशी मैदान में थे।


इस प्रकार दोनों विकासखंड में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के 2 हजार 442 पद के लिए 3 हजार 765 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी है। इससे पहले मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्र से 200 मीटर की सीमा में किसी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed