फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   700 metric tonnes of food grains got for the betterment of MDM

एमडीएम की बेहतरी को मिला 700 मीट्रिक टन खाद्यान्न

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
700 metric tonnes of food grains got for the betterment of MDM
अंबेडकरनगर। जिले के विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना की बेहतरी के लिए सात सौ मीट्रिक टन खाद्यान्न मिलेगा। इसका सीधा फायदा 1760 विद्यालयों में एमडीएम से जुड़े दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को होगा। योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में संचालित विद्यालयों में खाद्यान्न सप्लाई से जुड़े अनाज को शीघ्र ही संबंधित कोटेदारों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी एमडीएम योजना का फायदा दिलाने के लिए जिले को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। आवंटित अनाज कोटेदार के माध्यम से विद्यालयों को पहुंचाया जाता है। मौजूदा समय में जिले में परिषदीय विद्यालयों समेत कुल 1760 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन हो रहा है। ऐसे में इसमें पढने वाले दो लाख 34 हजार छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार दोपहर का भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच खाद्यान्न की कमी के चलते ग्रीष्मकाल के बाद खुले कुछ विद्यालयों में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा निजी व्यवस्था कर योजना का संचालन किया जा रहा है। इस बीच परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए शासन ने जिले को तीन माह जुलाई, अगस्त व सितंबर माह का 700 एमटी खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार खाद्यान्न की उपलब्धता के साथ ही विद्यालयों का खाद्यान्न आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि शासन से जिले को सितंबर माह तक के लिए एमडीएम खाद्यान्न उपलब्ध हो गया है। शीघ्र ही कोटेदारों के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करो के लिए कंवर्जन कास्ट भी जल्द ही विद्यालय समिति को उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed