{"_id":"592723ef4f1c1b64035369d9","slug":"7-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : symbolic
मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना अंतर्गत धनवारी निवासी रामशबद (75) गुरुवार सुबह घर के पास सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रामशबद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सम्मनपुर के पलई कल्यानपुर गांव निवासी अर्जुन (26) पुत्र बाबूलाल बुधवार देर शाम बाइक से घर लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत औलियापुर निवासी अंकित (35) पुत्र पवन कुमार गुरुवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर जाते समय पटेलनगर तिराहे के पास जीप की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासी आशाराम की पत्नी शकुंतला (50) गुरुवार सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
सम्मनपुर के नरसिंहपुर गांव निवासी रामनेवल (40) पुत्र रामअधार बुधवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। टांडा के इब्राहिमपुर गांव निवासी विशाल (13) पुत्र सियाराम गुरुवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
महरुआ के नरहरपुर गांव निवासी सेंपुल (25) पुत्र बुधई बुधवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।