{"_id":"64272e5a60d10965020c82f4","slug":"675-cubic-meters-of-illegal-sand-recovered-ambedkar-nagar-news-c-13-1-159351-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 675 घन मीटर अवैध बालू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 675 घन मीटर अवैध बालू बरामद
Sat, 01 Apr 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। अवैध बालू खनन की सूचना पर डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को एसपी व एसडीएम समेत खनन अधिकारी को साथ लेकर सरयू नदी के पास माझा सलारपुर गांव में छापा मारा। वहां अवैध रूप से भंडारित की गई 675 घन मीटर बालू पाई गई। उसे सीज कर दिया गया। कुछ दूरी पर दो पोकलैंड मशीन भी मिलीं जिन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
जिला प्रशासन को सूचना मिली कि सलारपुर में बालू का अवैध खनन हो रहा है। इस पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा, एसडीएम टांडा दीपक वर्मा व खनन अधिकारी दाउद अंसारी को साथ लेकर डीएम अविनाश सिंह मौके पर पहुंच गए।
वहां काफी दूर तक अधिकारी पैदल चलकर गए। इसके बाद भी अवैध खनन में लिप्त लोग फरार हो गए। मौके पर बालू खनन में लिप्त दो बड़ी मशीनें वहां बरामद हुईं। उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में देकर सीज करा दिया गया। अधिकारियों को वहां 675 घन मीटर अवैध बालू एकत्र की गई मिली।
विज्ञापन
अवैध रूप से खनन करने के बाद ऐसे ही एकत्र की गई बालू को बाहर भेजकर बिक्री की जाती है। डीएम ने बालू को तत्काल सीज कराते हुए संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया।