फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   629 pradhans took over the reins of the villages

629 प्रधानों ने संभाली गांवों की बागडोर

Sun, 20 Dec 2015 10:40 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक इन्हें कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलायी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम प्रधानों में खासा उत्साह रहा। ग्राम प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि वे विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाएंगे। ग्राम प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली।

विज्ञापन


मालूम हो कि जिले के सभी 9 ब्लाकों की 930 ग्राम पंचायतों के लिए बीते दिनों चार चरण में ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव कराया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानों में शपथ ग्रहण को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी ब्लाकों में प्रधान व सदस्त पद के लिए शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन किया गया। इसमें सिर्फ उन्हीं ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई जहां दो तिहाई पद पर ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस आधार पर अकबरपुर विकास खंड में 85 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहले सिर्फ 81 ग्राम पंचायत गठित होने की जानकारी सामने आयी थी, लेकिन रविवार को 85 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान ने शपथ ली। भीटी में 68 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई। कटेहरी में 63 तो जलालपुर में 89 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली।

भियांव में 67, टांडा में 66, बसखारी में 51, रामनगर में 84 व जहांगीरगंज 56 ग्राम प्रधानों को शपथ संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने दिलाई। इस मौके पर ब्लॉकों में गहमा गहमी का माहौल रहा। कई ब्लॉकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने प्रमुखता से भागीदारी की। सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने शपथ ग्रहण कराया।


रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में 301 ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।  अकबरपुर में 51, भीटी में 24, कटेहरी में 34, जलालपुर में 31, भियंाव में 16, टांडा में 53, बसखारी में 21, रामनगर में 20 तथा जहांगीरगंज में 51 ग्राम प्रधान अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न हऩे के कारण शपथ नहीं ले सके। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed