फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   604 couples got married amid grand ceremony

Ambedkar Nagar News: भव्य समारोह के बीच एक-दूजे के हुए 604 जोड़े

Wed, 31 Jan 2024 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
604 couples got married amid grand ceremony
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित हवाईपट्टी पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। एक ही पंडाल के नीचे जहां वैदिक मंत्रों के बीच जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो वहीं कुरान की आयतों के बीच युवक-युवती ने निकाह कबूल किया। एक दूजे के हुए 604 जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल अकबरपुर हवाईपट्टी बुधवार को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया। विवाह पंडाल में वैवाहिक गीत के बीच चारों तरफ उल्लास का माहौल रहा। एक-एक कर जोड़े अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए वरिष्ठ अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी के साथ-साथ गणमान्य लोग भी पहुंचे ।
विज्ञापन

यहां वैदिक मंत्रों के बीच नव दंपती जयमाल पहनाकर जहां एक दूजे के हुए तो वहीं कुरान की आयतों के बीच निकाह पढ़ा गया। एक दूजे के हुए 604 नव दंपतियों को जीवनोपयोगी सामग्रियां तोहफे के रूप में दी गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर खानपान की भी व्यवस्था की गई। एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों व अधिकारियों ने नए जोड़ों का आशीर्वाद दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ के साथ निकली बरात
कलेक्ट्रेट परिसर से ढोल नगाड़ों के बीच बरात निकली तो आसपास मौजूद लोग भी खुशियों में शामिल होते गए। बरात के आगे-आगे भव्य ढंग से सजे पांच रथ चल रहे थे। प्रत्येक रथ पर दूल्हे बैठे थे। बरात का नेतृत्व सीडीओ अनुराज जैन के नेतृत्व में समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय व अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने किया। बरात जब समारोह स्थल हवाईपट्टी पहुंची तो एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया। बरातियों पर इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई।


हुए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रमस्थल हवाईपट्टी पर इस बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। लोकगायिका प्रतिमा यादव ने वैवाहिक गीत आजौ मिथिला नगरिया निहाल सखियां गाया तो समूचा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई अन्य कलाकारों ने भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कई जगह लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी हुआ ।



खूब ली गई सेल्फी

कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर लोगों ने खूब सेल्फी ली। कन्या व वर पक्ष के युवक व युवतियों ने सेल्फी लेने के साथ ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। कुछ नवदंपतियों ने भी सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली। कहा कि इस महत्वपूर्ण पल को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed