{"_id":"6a3c0b17673f76a79d0cd210","slug":"60-coaching-centers-and-libraries-inspected-two-sealed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-159224-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 60 कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच, दो सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 60 कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच, दो सील
विज्ञापन
जलालपुर के सिग्मा डिजिटल लाइब्रेरी निरीक्षण करते अधिकारी।-सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद जिले में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर सभी तहसीलों में गठित टीमों ने अभियान चलाकर करीब 60 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगह सुरक्षा मानकों में खामियां मिलीं, जबकि जलालपुर क्षेत्र में बेसमेंट में संचालित दो लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। अधिकांश संचालकों ने कार्रवाई की आशंका के चलते स्वयं ही संस्थानों में ताला लगा दिया है।
अकबरपुर शहर में बसखारी मार्ग स्थित श्री लाइब्रेरी और पाठशाला लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। श्री लाइब्रेरी में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि पाठशाला लाइब्रेरी ने अभी पंजीकरण के लिए आवेदन किया है और वहां सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम भी नहीं पाए गए।
जलालपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने मालीपुर चौराहा स्थित वर्ड एंड विजडम लाइब्रेरी तथा सिग्मा डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। दोनों लाइब्रेरी बिना पंजीकरण के बेसमेंट में संचालित मिलीं। जांच में आपातकालीन निकासी, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव मिला। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने दोनों लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार निखलेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई। अभियान में नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह, जाफरगंज के प्रधानाचार्य विवेक पटेल तथा अग्निशमन विभाग की टीम शामिल रही।
उधर भीटी, महरुआ, सेनपुर और नगहरा क्षेत्र में तहसीलदार राज कपूर ने टीम के साथ कई कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले कई केंद्रों को बंद कराने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
लाइब्रेरी संचालकों को बताए सुरक्षा मानक
हंसवर क्षेत्र स्थित च्वाॅइस डिजिटल लाइब्रेरी में नायब तहसीलदार कौशलकांत मिश्र और राजस्व निरीक्षक राम नारायण गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिजली की वायरिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, फर्नीचर व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता की जांच की तथा संचालकों को सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता और आवश्यकताओं की जानकारी दी।
सभी पंजीकृत और अपंजीकृत कोचिंग व लाइब्रेरी की जांच का अभियान चलाया गया है। इसमें दो लाइब्रेरी जलालपुर में सील की गई हैं। ज्यादातर ने स्वयं संचालन बंद कर दिया है। कई का संचालन अधिकारियों ने बंद करवाया है। इन सभी को नोटिस भेजे जाएंगे। सुरक्षा इंतजामों के बिना संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ सिंह, डीआईओएस