{"_id":"66cb64794a81f7085f0ad15a","slug":"5831-candidates-appeared-for-the-constable-recruitment-exam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120221-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 5831 अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 5831 अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा
Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
बीएनकेबी पीजी काॅलेज केंद्र पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए कतार में खड़े अभ्यर्थी। -संवाद
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, 1993 अभ्यर्थियों ने छोड़ा एग्जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 11 केंद्र पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को 1993 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 7824 अभ्यर्थियों की तुलना में 5831 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। उधर डीएम व एसपी के अलावा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से होनी थी लेकिन इससे काफी पहले ही परीक्षार्थी संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया। इसके चलते अलग-अलग सेंटर पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लग गई। सीसीटीवी कैमरे की निगाह के बीच हुई परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।
इस बीच रविवार को 11 केंद्र पर हुई परीक्षा में कुल सात हजार 824 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि कुल पांच हजार 831 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। प्रथम पाली में 3912 की तुलना में 2864 ने परीक्षा दी। 1048 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 3912 की तुलना में 2968 ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 945 अनुपस्थित रहे। ऐसे में कुल 1993 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
उधर डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम डॉ सदानंद गुप्ता व एएसपी विशाल पांडेय ने अलग-अलग केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। इससे पहले पिछले दो दिन की तरह ही परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर सीमा में सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। इसके साथ ही सुबह सात बजे से ही बड़े वाहनों का जिला मुख्यालय में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा।
सामान्य ज्ञान व हिंदी के प्रश्न रहे आसान
गोरखपुर से आए शरीफुल ने कहा कि सामान्य ज्ञान व हिंदी के प्रश्न आसान दिखे। ऐसे प्रश्नों का जवाब देने में समस्या नहीं हुई। गणित व रीजनिंग प्रश्न कुछ कठिन थे। इससे इनका जवाब देने में कुछ समस्या रही। पिछले दिनों हुई परीक्षा की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कठिन रहा। अयोध्या से आई रंजना ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में कोई समस्या नहीं हुई। पिछली परीक्षा से इस बार व्यवस्था काफी बेहतर है। परीक्षा को लेकर जिस प्रकार से सख्ती की गई उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा। ऐसे में जिन्होंने मेहनत किया है उन्हें जरूर सफलता मिलेगी।
यात्रियों को हुई समस्या
परिवहन निगम की ज्यादातर बस परीक्षा में लगने के चलते आम यात्रियों को रविवार को गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर बस स्टेशन से लेकर पुराने तहसील तिराहा व फव्वारा तिराहा के निकट यात्री बस के इंतजार में इधर उधर भटकते रहे। मालूम हो कि अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 68 बस को परीक्षार्थियों को लाने व पहुंचाने में लगाया गया है। ऐसे में दिल्ली, कानपुर व प्रयागराज के लिए जहां बस का संचालन रविवार को भी ठप रहा तो वहीं लखनऊ व आजमगढ़ के लिए भी बस का संचालन कम रहा। नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्रों के लिए जाने के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज के लिए जाने के लिए पुराने तहसील तिराहा पर मिले शहजादपुर के अरविंद तिवारी ने कहा कि बस न होने के चलते पहले अयोध्या जाएंगे। इसके बाद ट्रेन से प्रयागराज जाएंगे।