फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   550 houses erected illegally

अवैध तरीके से खड़े हो गए 550 मकान

Wed, 27 Apr 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
550 houses erected illegally
अंबेडकरनगर में तमसा नदी के किनारे ऐसे भवनों को किया गया है अतिक्रमण के दायरे में चिन्हित - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तमसा नदी की भूमि पर बने 550 से अधिक भवन अवैध निर्माण के दायरे में हैं। 3 दिन चले चिन्हांकन अभियान में 600 से अधिक भवनों को अवैध माना गया है। टीम द्वारा तैयार समुचित रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजे जाने की तैयारी है। इस बीच सर्वे का कार्य समाप्त होने के बाद अब संबंधित लोगों की निगाह डीएम की तरफ है कि अब आगे की क्या कार्रवाई होने जा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर किए गए अवैध कब्जे के चिह्नांकन का कार्य गत 25 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। नायब तसहीलदार व राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने पुराने तहसील तिराहा, मलिन बस्ती, रसूलपुर हौजपट्टी, जौहरडीह, मंसूरपुर मोहसिनपुर, शहजहांपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर सर्वे किया गया था। इस बीच बुधवार को सर्वे का कार्य समाप्त हो गया।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 550 से अधिक भवनों को अवैध निर्माण की सूची में शामिल किया गया है। तीन दिन तक चले सर्वे कार्य की समूची रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस बीच तैयार रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम सैमुअल पॉल एन को सौंपे जाने की तैयारी है। उधर तहसीलदार जेपी यादव ने बताया कि बुधवार को सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। लंबा क्षेत्र होने के कारण अंतरिम रिपोर्ट भेजी गई है। अंतिम रिपोर्ट भी शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed