फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5417 farmers free from debt

 50.80 करोड़ के कर्ज से 5417 किसान हुए मुक्त 

Mon, 11 Sep 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

फसल ऋण मोचन योजना के तहत सोमवार को नवीन मण्डी समिति परिसर सिझौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने 5417 किसानों को 50.80 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे। ऋण माफी का प्रमाणपत्र हाथ में आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसान खुशहाल होगा तो देश को विश्व गुरू बनने से कोई रोक नहीं सकता है। पूर्व में भारत विश्व गुरू था, लेकिन बीच में पिछड़ गया। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर है।  

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो वायदा किया गया था, उसे पूरा करने का निर्णय सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही ले लिया गया। किसानों को चाहिए कि वह परंपरागत खेती से हटकर अन्य कार्य भी करें। पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन में दो से तीन गुना का लाभ मिलता है। अधिकारियों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर गोष्ठी के माध्यम से युवाओं को पशुपालन, कुक्कुट पालन व मछली पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दें।
विज्ञापन


किसान खुशहाल होगा, तो देश के विकास का पहिया भी तेजी से चलेगा। भारत एक बार फिर से विश्व गुरू बन जाएगा। पूर्व में भारत विश्व गुरू था, लेकिन बीच में गलत नीतियों के चलते पिछड़ गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर से विश्व गुरू बनने की तरफ अग्रसर है। यह तभी संभव हो सकेगा जब किसान खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ही जीएसटी लागू कर दिया जाना चाहिए था। ऐसा होता तो मौजूदा समय में भारत भी विकसित देशों की श्रेणी में होता। किसानों से अपील की कि वे ऋण लेने से बचें। ऋण लेने से न सिर्फ मानसिक तनाव बना रहता है अपितु अन्य कई प्रकार की समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं। 


इस दौरान सांसद हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, आलापुर विधायक अनीता कमल, टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू, डीएम अखिलेश सिंह, एसपी सुधीर सिंह, सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार, पूर्व नगर पालिका अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा, रमाशंकर सिंह, रामप्रकाश यादव, अरविंद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed