फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   53 illegal constructions marked, encroachment will be removed on 17th

Ambedkar Nagar News: 53 अवैध निर्माण चिह्नित 17 को हटेगा अतिक्रमण

Mon, 14 Jul 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
53 illegal constructions marked, encroachment will be removed on 17th
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम 17 जुलाई को बसखारी से अकबरपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगी। प्रशासन पहले से ही चिह्नित 53 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले आठ और नौ जुलाई को विभागीय टीम ने कमलेश वर्मा के गाटा संख्या 600 पर की गई अवैध कब्जेदारी को हटाया था। अब इसी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने रोड किनारे अतिक्रमित भूखंडों की सूची तैयार की है, जिन पर निर्माण कार्य सार्वजनिक भूमि पर पाए गए हैं। इधर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पीडब्ल्यूडी की पैमाइश प्रक्रिया अधूरी रही और इसके बाद ही नोटिस चस्पा कर दिए गए। उन्होंने मांग की है कि यदि अभियान चलाया जा रहा है, तो संपूर्ण जलालपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed