फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   52 more people found Corona positive

52 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
52 more people found Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना को प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अब तक के सभी आंकड़ों को पीछे करते हुए 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 287 हो गई है। मंगलवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जहां कोरोना के 50 मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को इस आंकड़े को पार करते हुए 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बड़ी संख्या में सामने आए कोरोना संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्वास्थ्य टीमों ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान चलाकर नागरिकों से कहा गया कि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात अत्यंत जरूरी है। जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करें। साथ ही बढ़-चढ़कर टीका भी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed