फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   52 BJP Candidate IN

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 52 दावेदारों ने किया नामांकन

Wed, 20 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
52 BJP Candidate IN
अंबेडकरनगर।। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को गहमागहमी के बीच 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रांतीय परिषद के पांच सदस्यों के लिए 25 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा। जिला कार्यालय पर आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान दावेदारों के साथ ही बड़ी तादाद में समर्थक भी जुटे रहे।
विज्ञापन

भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया में बूथ व मंडल कमेटी के गठन के बाद बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता सहजानंद राय की देखरेख में जिला कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो सर्वाधिक गहमागहमी जिलाध्यक्ष पद के लिए देखने को मिली।
विज्ञापन

रिकॉर्ड 52 उम्मीदवारों ने नियमानुसार अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें मौजूदा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रजनीश सिंह, दिनेश पाण्डेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, अभिषेक कन्नौजिया, अनंतराम मिश्र आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं व नेताओं की दावेदारी चर्चा का विषय भी बनी रही। उधर, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने की प्रक्रिया भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच पदों के लिए 25 दावेदारों ने परचा भरा। दावेदारों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके समर्थक भी पूरी प्रक्रिया के दौरान जुटे रहे। गहमागहमी के बीच ही चुनाव अधिकारी सहजानंद राय ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कागजात एकत्र किए और प्रांतीय नेतृत्व को सौंपने के लिए राजधानी रवाना हो गए। माना जा रहा है कि सभी पदों पर जल्द ही ऊपर से मनोनयन होगा। यदि मतदान की स्थिति आई तो 46 मतदाता प्रांतीय नेतृत्व द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए बड़ी तादाद में दावेदारों के सामने आने के बीच सोशल मीडिया पर बुधवार को यह खबर तेजी से फैली कि एक गैर पार्टी कार्यकर्ता ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। हालांकि संबंधित व्यक्ति का नाम तो सामने नहीं आ सका, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर दिनभर चर्चा का सबब बनी रही। इस बारे में चुनाव प्रभारी सहजानंद राय से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed