फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand prize crook arrested in encounter

50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ मेें गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize crook arrested in encounter
टांडा। पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश छोटू लोना को टांडा कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग से एक दरोगा भी घायल हो गया। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद आजमगढ़ के पवई थाना अंतर्गत टैनी गांव के मूल निवासी तथा कुछ समय से जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रह रहे बदमाश दिनेश उर्फ छोटू लोना की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी। उसके विरुद्घ बसखारी व टांडा थाने में विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ बैठकें कर रहे थे। इस बीच टांडा कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार देर रात रामपुर कला गांव के निकट बाइक से संदिग्ध दशा में आ रहे एक युवक को देखा।
विज्ञापन

उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। पैकोलिया हाईवे के पास वह बाइक छोड़कर खेतों में चला गया। पुलिस से बचने के लिए उसने फायरिंग भी की। इससे टांडा कोतवाली के दरोगा सर्वेश अस्थाना के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो भाग रहे बदमाश के भी पैर में गोली लग गई। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पहचान दिनेश उर्फ छोटू लोना के तौर पर हुई। उसके पास से बाइक के अलावा तमंचा व कारतूस बरामद हुए। घायल दरोगा को टांडा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कोतवाली भेज दिया गया, जबकि बदमाश को इलाज के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed