फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 BJP leaders will knock on the houses of one thousand families

Ambedkar Nagar News: एक हजार परिवारों के घर दस्तक देंगे भाजपा के 50 नेता

Thu, 01 Jun 2023 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
50 BJP leaders will knock on the houses of one thousand families
अंबेडकरनगर। जिले के एक हजार विशिष्ट परिवारों में जल्द ही भाजपा नेता पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। पारिवारिक माहौल बनाने के लिए संबंधित विशिष्ट जनों के घर चाय पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जाएगी। भ्रष्टाचार व आतंकवाद तथा गुंडागर्दी पर अंकुश लगने की सरकार की कोशिशों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में विशेष अभियान की शुरुआत की है। लोकसभा चुनाव का जिक्र किए बगैर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रमों की श्रृंखला से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम लोकसभा, विधानसभा व बूथ स्तरीय होंगे। इसमें रैलियों के साथ ही कई अन्य तरह के कार्यक्रम शामिल किए जा रहे हैं। सभी लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैलियों की तैयारी है।
विज्ञापन

इन्हीं सब तैयारियों के बीच अंबेडकरनगर लोकसभा सीट के लगभग एक हजार ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हों। इसमें खिलाड़ी, साहित्यकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, सीए, सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षक संस्थाओं आदि के प्रबंधक तथा अवार्डी आदि विशिष्ट जन शामिल हैं। ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके घर जाकर पार्टी नेता उपलब्धियां गिनाएंगे। उन्हें बताएंगे कि किस तरह पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ रहा है और विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के जिला संयोजक बनाए गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू ने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन करने के लिए 50 वरिष्ठ नेताओं की सूची बनाई जा रही है। यह सभी लोग विशिष्ट जनों के घर जाकर 15 से 20 जून के बीच संपर्क करेंगे। इसका निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।


लोकसभा सीट जीतना लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा का बीता चुनाव यहां हार गई थी। पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी मानकर तत्कालीन सहकारिता मंत्री मुुकुट बिहारी वर्मा को चुनाव लड़ाया था। उन्हें बसपा नेता रितेश पांडेय के हाथों पराजित होना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सभी पांच सीट पर चुनाव हार गई। इसे देखते हुए ही अब इस बार लोकसभा सीट पर कब्जे के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed