{"_id":"6075d84a8ebc3e8ca8363579","slug":"5-lakh-extortion-sought-from-drug-dealer-ambedkar-nagar-news-lko574064782","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार स्थित दवा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें एक नामजद व एक अज्ञात शामिल है। पुलिस ने यह छानबीन शुरू कर दी है कि फोन पर रंगदारी मांगने वाला बदमाश कौन था।
हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडेरा रसूलपुर निवासी सुनील कुमार हीरापुर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता है। बताया जाता है कि 11 अप्रैल को उसके मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब उसने यह रकम देने से इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इससे वह घबरा गया। कुछ देर बाद हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़वा निवासी भोला उर्फ दिनेश यादव उसकी दुकान पर पहुंच गया। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था उसी नंबर पर कॉल कर भोला ने उससे अज्ञात व्यक्ति से बात कराई।
फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने फिर से उसे धमकी देते हुए भोला को रकम देने को कहा। इसके बाद फोन काट दिया। इसी बीच पकड़े जाने के भय से भोला वहां से चला गया। व्यापारी ने थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में भोला यादव के खिलाफ नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश बाद में 10 हजार रुपये की रकम लेने तक आ गया था। ऐसे में यह आशंका है कि कोई स्थानीय बदमाश ही रंगदारी लेने की कोशिश कर रहा था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी।