{"_id":"58cec1154f1c1be5431a17bd","slug":"5-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी अमन पांडेय (19) पुत्र भूपेश शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी रामकेत (40) पुत्र बसंत कुमार रविवार सुबह बाइक से घर से बसखारी बाजार जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव निवासी धर्मराज यादव (60) पुत्र रामबहोर शनिवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनडीह गांव निवासिनी सुनीता (24) पत्नी महातम रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज गांव निवासी आशाराम (20) पुत्र बाबूलाल रविवार सुबह सेमरी बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।