{"_id":"6217d9020a6d93109c42527d","slug":"5-injured-1-died-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6192850127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में पांच घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसों में पांच घायल, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी मोहम्मद मुस्लिम (20) बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था।
बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अखण्डनगर निवासी ज्ञानमती (55) अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अकबरपुर आते समय बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर निवासी आलोक कुमार (32) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी मोहम्मद अय्यूब (45) बृृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सद्दरपुर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी अजय कुमार (36) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।