फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4905 cooks did not get honorarium for two months

दो माह के मानदेय भुगतान का इंतजार कर रहे रसोइया मजदूर

Fri, 30 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
4905 cooks did not get honorarium for two months
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी के बीच मानदेय न मिलने से परिषदीय स्कूलों में कार्यरत बतौर रसोइया मजदूरों का दर्द बढ़ गया है। दो माह से मानदेय न मिलने के चलते रसोइया आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि अप्रैल व जुलाई का मानदेय अब तक उन्हें नहीं मिल सका है। जबकि अप्रैल माह बीते लगभग तीन माह पूरे होने वाले हैं। बताया कि मामूली मानदेय पर वह लोग काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। विभाग की उदासीनता से 4905 रसोइया मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए शासन के निर्देश पर रसोइया मजदूरों की तैनाती है। जिले के 1873 परिषदीय स्कूलों में कुल 4905 रसोइया मजदूर कार्यरत हैं। 10 माह की संविदा पर कार्यरत इन रसोइया मजदूरों को प्रतिमाह मानदेय के रूप में 1500 रुपये मिलते हैं। कोरोना महामारी से जहां हर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, वहीं रसोइया मजदूर भी इससे अछूते नहीं हैं। इसके बावजूद विभाग उन्होंने दो माह के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

रसोइया मजदूरों की मानें तो अब तक अप्रैल का ही मानदेय नहीं मिल सका है। समय से मानदेय न मिलने के चलते उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। मामूली मानदेय में परिवार का खर्च चलना वैसे भी दूभर है, ऊपर से मानदेय न मिलने के चलते मुश्किलें और बढ़ गई हैं। संविदा पर कार्यरत यह मजदूर खुलकर अपनी आवाज तो नहीं उठा पाते, लेकिन समय-समय पर विभागीय अधिकारियों से फरियाद करते जरूर नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में कई रसोइया मजदूरों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें अप्रैल व जुलाई का मानदेय नहीं मिल सका है। अप्रैल बीते तीन माह होने को है, जबकि जुलाई भी खत्म हो रहा है। अधिकारियों से कई बार मानदेय भुगतान की मांग की गई, लेकिन उनके द्वारा सिर्फ जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। रसोइया मजदूरों ने जिला प्रशासन से अविलंब बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।

जल्द होगा भुगतान
बजट न होने के चलते भुगतान में विलंब हो रहा है। शासन से इस बाबत पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद तत्परतापूर्वक भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा कोविड महामारी के चलते इस बार रसोइया मजदूरों का नवीनीकरण नहीं होगा। पुराने रसोइया ही अपनी सेवा देते रहेंगे।
- सत्यप्रकाश मौर्य, एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed