{"_id":"67def14983f59f7a900d920d","slug":"48-roads-will-be-improved-two-lakh-population-will-get-relief-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131520-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संवरेंगी 48 सड़कें, दो लाख आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संवरेंगी 48 सड़कें, दो लाख आबादी को मिलेगी राहत
Sat, 22 Mar 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी के घाघूपुर की बदहाल सड़क।
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले की 48 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 6.86 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
चयनित सड़कें ग्रामीणों क्षेत्रों की हैं, जो काफी समय से जर्जर अवस्था में हैं। बरसात के दिनों में इन सड़कों से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रहता है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह सभी सड़कें विधायक व एमएलसी निधि से बनाई जानी हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव दिए थे, जिस पर कार्ययोजना बनाकर प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
यहां बनेंगी सड़कें
कटेहरी ब्लॉक के मीरमऊ, मुरीदपुर, रामनगर के न्योरी, मकरही, दरवन, पिलखावा, पांती, खिददीरपुर, दहेमा, कुड़िया चितौना, भिवरा, खेमापुर, बसन्तपुर, टांडा के भुवालपुर, मीठेपुर, करमपुर पंडित, भीटी, केवारी परमानंदपुर, दिलावलपुर, केवारी महमूदपुर, मीरानपुर, धर्ममुबारकपुर, औरंगनगर, इस्माइलपुर, अमरतल, संग्रामपुर, लालापुर, गंगिला पिचरोड, घाघुपुर, इसरपुर, जलालपुर के उस्मापुर, कजरी बरियावन, कौड़हा पियारेपुर, भीटी के परवारीभारी, सेनपुर, राजेपुर, फत्तेपुर मानिकपुर, अमदहीं, गोपरी चांदपुर, गौरा महमूदपुर, रेवई, निमटिनी, कालेपुर महुअल ग्राम पंचायतों की प्रमुख संपर्क मार्ग बनेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण कार्य
विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों की 48 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव व बजट प्राप्त हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- विवेक प्रिय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग