फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 thousand corona kits will be available at CHC

सीएचसी पर उपलब्ध रहेंगी 45 हजार कोरोना किट

Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
45 thousand corona kits will be available at CHC
अंबेडकरनगर। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे निपटने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिले के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच हजार कोविड किट तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं, 902 निगरानी समितियों के सदस्यों को गांव में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर कोविड कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम की ओर से जारी फोन नंबर पर कोविड से संबंधित जानकारी दे सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने व ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बीते दिनों जहां जिला अस्पताल में कोविड किट तैयार की जा रही थीं, वहीं गत दिवस हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सभी 9 सीएचसी पर पांच-पांच हजार कोविड किट तैयार किए जाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद सभी सीएचसी में कोविड किट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही किट तैयार कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिला अस्पताल के बाद अब सभी सीएचसी पर कोविड किट तैयार करने का काम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही सभी 902 निगरानी समितियों के सदस्यों ग्राम प्रधान, सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सफाईकर्मी को भी निर्देशित किया गया है कि वे दूसरे प्रांतों से गांव में आने वालों पर निगाह रखें। उन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन करें। यदि उनमें किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जातेे हों, तो उनकी तत्काल जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर दें कोविड संबंधित जानकारी
अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि कोविड-19 के लिए जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम को ओमिक्रॉन को देखते पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। यदि जिले में कहीं भी कोई ओमिक्रॉन का संदिग्ध मरीज नजर आता है, तो कोई भी व्यक्ति अपने संबंधित ब्लॉक मुख्यालय स्थित बने कोविड कंट्रोल रूम पर जानकारी दे सकता है। यदि वहां संपर्क न हो सके, तो जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम के 05271-244550, 244659, 244656, 244660, 244657, 244655 के अलावा 9129829394, 8423526808 नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।
बाहर से आए 275 व्यक्तियों की हो रही निगरानी
देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच जिले मेें दूसरे देश से आने वाले नागरिकों की विशेष निगरानी किए जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में अब तक 275 नागरिक दूसरे देश से आए हैं। इन सभी की निगरानी समिति टीम की ओर से प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। आने वाले नागरिकों को निर्देशित किया गया है कि वे खुद ही एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहें। यदि किसी भी प्रकार के लक्षण ओमिक्रॉन के पाए जाते हैं, तो तत्काल जांच कराएं, जिससे समय रहते समुचित इलाज हो सके।

तैयार की जा रहीं कोविड किट
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी 9 सीएचसी पर 5-5 हजार कोविड किट तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा निगरानी समिति टीम के सदस्यों को भी पूरी तरह से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्टों में तैनाती की गई है।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed