फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4.33 lakh transferred to the accounts of 99 farmers.

Ambedkar Nagar News: 99 किसानों के खातों में भेजे गए 4.33 लाख रुपये

Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
4.33 lakh transferred to the accounts of 99 farmers.
अंबेडकरनगर। अतिवृष्टि और चक्रवाती तूफान से फसलों को हुए नुकसान के बाद जिले के 99 किसानों को राहत मिली है। सोमवार को प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 4,33,112 रुपये की सहायता राशि भेजी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने किसानों को डेमो चेक वितरित किए। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों आए चक्रवाती तूफान के बाद लगातार हुई बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई थीं। इसके बाद डीएम ईशा प्रिया ने उपजिलाधिकारियों के माध्यम से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराया। इसमें फसलवार नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। सर्वेक्षण में कुल 22.4833 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति सामने आई। इससे प्रभावित 99 किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 4,33,112 रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह सहायता फसल नुकसान के बाद किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

जलालपुर के किसानों को सबसे अधिक सहायता
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, जलालपुर के 40 किसानों को 6.5957 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति के सापेक्ष 1,56,387 रुपये दिए गए। टांडा के 32 किसानों को 10.1441 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नुकसान के लिए 1,74,726 रुपये मिले। वहीं, आलापुर के 24 किसानों को 4.4218 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति के सापेक्ष 79,457 रुपये दिए गए। भीटी तहसील के तीन किसानों के खातों में 1.326 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नुकसान के लिए 22,542 रुपये भेजे गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु ने बताया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार कृषि निवेश अनुदान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed